एप डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाया रकम
निचलौल। नगर के महाशय मुहल्ला निवासी एक युवक से सोमवार को जालसाज ने ऐप डाउनलोड कराकर खाते से 27 हजार पांच सौ 78 रुपया उड़ा लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर जालसाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
महाशय मुहल्ला निवासी समीर उर्फ हजरत अली ने कहा कि विगत छह माह पहले ऑनलाइन डीजे साउंड खरीदा था। जिसका दो वर्षों तक वारंटी थी। इसी बीच साउंड बिगड़ गया। जिसे सर्विस कराने के लिए कंपनी की सर्विस सेंटर के नंबर पर फोन लगाया था। जहां पर सर्विस सेंटर द्वारा मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड कर डिटेल भरने की बात कही गई। उसके बाद खाते से संबंधित डिटेल ऐप में भरने को कहा गया। ऐप से संबंधित जानकारी भरते ही पहले किश्त में 19 हजार नौ सौ 99 दूसरे किश्त में चार हजार नौ सौ 99 तथा तीसरे किश्त में दो हजार पांच सौ 79 रुपये उड़े गये। खाते से रकम कटते ही सर्विस सेंटर से फोन कट गया। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित थाने से मामलें की जानकारी लेकर छानबीन की जाएगी। वही ऐसे ठगों से बचने के लिए लोगों को समय समय पर जागरूक किया जाता है। संवाद