फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली सीमा पर लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में चार दिन तक सर्वर और वीसीटीएस (वाहन एवं माल ढुलाई निगरानी प्रणाली) की सेवाएं प्रभावित रहने के बाद सीमा पार कारोबार ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। कस्टम क्लीयरेंस में आई बाधा दूर होने के बाद मालवाहक ट्रकों की आवाजाही बढ़ी तो सोनौली सीमा पर करीब पांच किलोमीटर लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा संबंधी समस्या के चलते नेपाल में सरकारी वेबसाइटों और ऑनलाइन सेवाओं पर असर पड़ा था। इसके साथ ही सर्वर और वीसीटीएस की सेवाएं प्रभावित होने से सीमा पर मालवाहक वाहनों की कस्टम निकासी में परेशानी हुई। चार दिन तक कामकाज प्रभावित रहने के कारण ट्रकों की आवाजाही पर असर पड़ा और माल की निकासी धीमी हो गई। अब सेवाएं सामान्य होने के बाद कस्टम क्लीयरेंस में तेजी आई है।
इससे सीमा पर एक साथ बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन पहुंचने से जाम की स्थिति बन गई। करीब पांच किलोमीटर तक ट्रकों की कतार लगने से चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीमा पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए बुधवार रात एक बजे तक आवागमन जारी रखने पर सहमति बनी। उम्मीद है कि देर रात तक ट्रकों की निकासी होने से जाम कम होगा और भारत-नेपाल के बीच माल की आवाजाही सामान्य हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल विशाल शुक्ला ने बताया कि बुधवार की रात एक बजे तक वाहन नेपाल जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें