फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्वर फेल होने से सीटी स्कैन बंद, मरीज परेशान

Wed, 17 Apr 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-घंटों कतार में खड़ा होने के बाद कई मरीज लौटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल में मंगलवार को सर्वर फेल हो गया। इससे मरीजों का सीटी स्कैन नहीं हो सका। घंटों इंतजार के बाद भी सर्वर ठीक न होने पर करीब मरीज 25 लौट गए। कई मरीजों ने बाहर मोटी रकम रेकर सीटी स्कैन कराया। मरीजों ने कहा कि सीटी स्कैन मशीन का संचालन सुचारु रूप से हो इसके लिए अस्पताल प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
कभी सुचारु विद्युत आपूर्ति न होने तो कभी अन्य कारणों से सीटी स्कैन मशीन का संचालन प्रभावित होता है। मंगलवार को सर्वर फेल होने से एक बार फिर सीटी स्कैन मशीन का संचालन ठप हो गया। सीटी स्कैन के लिए सुबह से ही मरीजों के जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ ही देर में 25 मरीज सीटी स्कैन के लिए लाइन में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद उन्हें बताया गया कि सर्वर फेल है। इसके चलते सीटी स्कैन मशीन का संचालन नहीं हो सकेगा। इसकी जानकारी होते ही मरीजों व तीमारदारों ने नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि अक्सर किसी न किसी गड़बड़ी के चलते मशीन का संचालन ठप हो जाता है। इसका खामियाजा मरीजों व तीमारदारों को भुगतना पड़ता है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी भार्गव का कहना है कि सर्वर ठीक कराने की व्यवस्था की गई है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें