फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: काठमांडो–मुगलिंग सड़क पर रोजाना 10 घंटे बंद रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात जल्द शुरू करने के लिए प्रशासन ने उठाया कदम
विज्ञापन

मुगलिंग–काठमांडो सड़क खंड के कृष्णभीर क्षेत्र में जारी है सड़क मरम्मत का काम
सोनौली। नेपाल के प्रमुख काठमांडो–मुगलिंग सड़क खंड पर मंगलवार से रोजाना 10 घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। तुइनखोला क्षेत्र में सड़क विस्तार और मिट्टी कटान का काम तेजी से पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन कार्यालय, चितवन ने यह व्यवस्था लागू की है। 8 सितंबर से अगली सूचना तक निर्धारित समय-सारिणी के तहत आवागमन रोका जाएगा।

प्रशासन के मुताबिक, मुगलिंग–काठमांडो सड़क खंड के कृष्णभीर क्षेत्र में सड़क मरम्मत का काम जारी है। वहां नया ट्रैक खोलकर यातायात सुचारु करने में अधिक समय लगने के कारण फिलहाल इस मार्ग पर आवागमन बंद है। इसके चलते नारायणगढ़–मुगलिंग सड़क पर वाहनों का दबाव अपेक्षाकृत कम हुआ है। इसी स्थिति का लाभ उठाते हुए तुइनखोला परियोजना के तहत मिट्टी कटान और सड़क विस्तार का काम आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


कम से कम वाहनों को प्रभावित करने के उद्देश्य से सड़क को अलग-अलग समय में बंद रखने और खोलने की व्यवस्था की गई है। सड़क बंद रहने का समय सुबह 6 से 8 बजे, 8:30 से 10:30 बजे, 11 बजे से दोपहर 1 बजे, दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तथा शाम 4 से 6 बजे तक रहेगा। यानी प्रतिदिन कुल 10 घंटे यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने बताया कि कृष्णभीर सड़क खंड की मरम्मत पूरी होने और वहां यातायात पूरी तरह सुचारु होने तक तुइनखोला क्षेत्र में यही समय-सारिणी लागू रहेगी। चितवन के प्रमुख जिला अधिकारी गणेश अर्याल ने यात्रियों और वाहन चालकों से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें