फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की बैटरी तीन दिन से खराब

Thu, 07 Mar 2024 08:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन में लगी बैटरी तीन दिन से खराब पड़ी है, लेकिन विभाग के जिम्मेदार इसका सुधि लेना उचित नहीं समझ रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल आने वाले मरीजों का काफी असुविधा हो रही है। हर रोज सिटी स्कैन कराने के लिए जिला अस्पताल आने वाले करीब 20 मरीज निराश होकर वापस लौट जा रहे हैं। फिर भी सिटी स्कैन मशीन की बैटरी नहीं बदली जा रही हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल सिटी स्कैन कराने आई संगीता, प्रदीप कुमार, मोहम्मद जैनुल, बीरू कुमार आदि ने कहा कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का बैटरी तीन दिनों से खराब है। ऐसे में सीटी स्कैन कराने वाले मरीजों को निजी सीटी स्कैन संचालक के पास जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और रुपया दोनों की खर्च हो रहा है। हालांकि विभाग के जिम्मेदार खराब बैटरी को जल्द बदलवाने की बात कर रहा है। लेकिन पिछले करीब तीन दिन से खराब बैटरी को अभी तक नहीं बदला गया है। इतना ही नहीं जिला अस्पताल में लगे डिजिटल एक्सरे मशीन भी तीन महीनों से खराब पड़ी है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कार्यदायी संस्था को जल्दी ठीक कराने का निर्देश दिया गया है। इंजीनियर काम कर रहे हैं। मशीन जल्दी ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें