फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएससी संचालक को पीटकर दो लाख लूटे

Fri, 30 May 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनाराम राइस मिल के पास कारोबारी ने लाठी-डंडे से पीटकर दो लाख लूट का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में पुलिस लूट को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बागापार टोला कोदईपुर के रहने वाले जितेंद्र यादव गांव पर ही ग्राहक सेवा केंद्र और मोबाइल की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार को वह दो लाख 20 हजार रुपये लेकर गोरखपुर जरूरी सामानों की खरीदारी करने गए थे, लेकिन वहां जाने के बाद उनका विचार बदल गया। उन्होंने दिल्ली से खरीदारी करने का मन बना लिया। ऐसे में वह बिना खरीदारी किए ही लौट आए।
रात करीब 10 बजे सोनरा राइस मिल के पास बाइक से पहुंचे तो पहले से वहां मौजूद बाइक सवार बदमाशों ने लाठी-डंडे से पीट कर लहूलुहान कर दिया। पास में रखा 2.20 लाख रुपये बदमाश लेकर भाग गए। घायल अवस्था में वह सड़क के किनारे पड़े थे। महराजगंज की तरफ से आ रहे एक राहगीर ने उनको पहचान कर उठाया और फोन करके उनके बड़े भाई सुनील यादव को इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसकी जानकारी संयुक्त व्यापारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त को दी, जिन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। वहीं, दूसरी ओर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घायल कारोबारी जितेंद्र यादव ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण देर हो गई। रुकते हुए आना पड़ा। सोनरा के पास कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडे से पीट कर घायल करने के बाद बैग में रकम लेकर भाग गया।
सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। प्रकरण की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें