फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़, शाम तक ड्राई हो गई कई पंप

विज्ञापन
फरेंदा में डीजल-पेट्रोल लेने के लिए उमड़ी भीड़।  
विज्ञापन
दिन भर वाहनों के साथ जूझते रहे लोग, पंपों पर लंबी कतारें
विज्ञापन

मिठौरा क्षेत्र में दिन भर ड्राई रहे पेट्रोल पंप
ब्लैक में बेच रहे 130-150 रुपये प्रति लीटर बेच रहे पेट्रोल
महराजगंज। जनपद में शुक्रवार को भी डीजल-पेट्रोल को लेकर पंपों पर लोग लाइनों में लगे रहे। लोग जरूरत से अधिक ईंधन खरीद रहे हैं। इस वजह से मुख्यालय सहित ठूठीबारी, निचलौल, सिसवा बाजार, मिठौरा, नौतनवा, फरेंदा, परतावल और पनियरा इलाकों में तमाम जगहों पर शाम तक पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। इस बीच डीजल-पेट्रोल के लिए परेशान कुछ लोगों ने बताया कि आपदा को अवसर की तरह इस्तेमाल करने वाले लोग चोरी छिपे 130 से 150 रुपये लीटर पेट्रोल बेच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सदर विकास क्षेत्र में शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखी गई। वहीं विकास खंड मिठौरा में पेट्रोल पंपों पर दिन भर सूखे का माहौल रहा। ईंधन के अभाव में चार पहिया, दो पहिया और भारी वाहनों की रफ्तार थम सी गई। मिठौरा, सिंदुरिया, रजवल, नरायनपुर्, मदनपुरा आदि पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं आने से वाहन चालक परेशान नजर आए। डीजल-पेट्रोल नहीं मिलने से कई लोग पंपों पर ही अपने वाहन खड़ा कर घर चले गए।
विज्ञापन

पेट्रोल लेने आए सिंदुरिया क्षेत्र की ग्रामसभा मोहनापुर निवासी जगदम्बा यादव, पतरेंगवा निवासी बृजेश कुमार, सिंदुरिया निवासी दब्बीर हसन, मिठौरा निवासी विमलेश गुप्ता का कहना है कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल का टैंकर नहीं आने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कार चालक कमलेश का कहना है कि जरूरत के सापेक्ष ईंधन नहीं मिलने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं कुछ लोग डीजल और पेट्रोल को स्टॉक करने में लगे हुए हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार, पेट्रोल का स्टॉक करने वाले कुछ लोग ब्लैक में बेच रहे हैं।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल की किल्लत शुक्रवार को भी बरकरार रही। दिनभर लोग ईंधन भरवाने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध नहीं था। दूसरी तरफ, जहां ईंधन मिल रहा था वहां सैकड़ों बाइक और दर्जनों चार पहिया वाहन लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अफवाहों की वजह से लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं। वहीं कंबाइन और भूसा मशीन चलाने वाले कारोबारी भी भविष्य की जरूरत को देखते हुए ईंधन का स्टॉक करने में जुट गए हैं। इससे समस्या और गंभीर हो गई है।
मुहम्मदपुर निवासी जनार्दन ने बताया कि एक बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए सुबह बाइक लेकर निकला तो बसहिया स्थित पेट्रोल पंप बंद मिला, बिना ईंधन भरवाए ही वापस लौटना पड़ा। वहीं वाजिद ने बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परतावल पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने पहुंचा तो भारी भीड़ मिली। करीब दो घंटे लाइन में लगने के बाद पेट्रोल मिला, लेकिन निकाह में समय से नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

सिसवा बाजार क्षेत्र में किचन और यातायात दोनों प्रभावित

सिसवा बाजार। स्थानीय विकास क्षेत्र में अफवाह की वजह से कस्बे में रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल जमा करने की होड़ के बीच पेट्रोल को लेकर स्थिति विकट होती जा रही है। अब रसोई के साथ लोगों का आवागमन भी प्रभावित होने लगा है। पेट्रोल पंपों और गैस गोदाम पर शुक्रवार को भी अत्यधिक भीड़ देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, सिसवा क्षेत्र में रसोई गैस के साथ अब पेट्रोल की किल्लत शुरू हो गई है। क्षेत्र के अधिकतर पंप बंद हो गए हैं। नगर के केडिया पंप पर पेट्रोल मिलने की सूचना पाते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग अपना दोपहिया, चारपहिया वाहन लेकर पहुंच गए, जिससे वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति संभालने के लिए पुलिस कर्मियों को लगना पड़ा। यही हाल सबया स्थित सिंह गैस एजेंसी के गोदाम का था, जहां गैस सिलिंडर लेकर उपभोक्ता रात से ही लंबी लाइनों में लगे हुए हैं। वहीं गैस सिलिंडरों की भी कालाबाजारी भी जोरों शुरू हो गई है। पंद्रह सौ से लेकर दो हजार रुपये में लोग सिलिंडर खरीदने को विवश हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें