फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यूरिया के लिए उमड़ी भीड़, बंट नहीं सकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। विकास खंड बृजमनगंज की साधन सहकारी समिति बहदुरी पर सोमवार को यूरिया खाद के लिए उमड़ी भीड़ को देखकर सचिव गोदाम बंद कर चला गया। मौके पर थानाध्यक्ष कोल्हुई आशीष सिंह भी टीम के साथ पहुंचे थे। यूरिया की उपलब्धता व वितरण के दौरान भीड़ के उग्र होने की आशंका को देखते हुए खाद नहीं बांटने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति बहादुरी के सचिव राजेश ने किसानों को बताया कि गोदाम में 400 बोरी यूरिया है, जो उमड़ी भीड़ के लिहाज से बहुत कम है। दो ट्रक और स्टॉक आ जाएगा, तब वितरण किया जाएगा। इस तरह भोर से लाइन में खड़े किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। अभी भी अधिकतर किसानों के खेतों में यूरिया का छिड़काव नहीं हो सका है। एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने कहा कि खाद वितरण न हो पाने में सचिव की लापरवाही सामने आई है। कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें