फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गांधी जयंती पर होगी क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता

Wed, 25 Sep 2024 06:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला खेल विभाग के तत्वावधान में दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर बालक वर्ग में पांच किमी और बालिका वर्ग में तीन किमी क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गांधी जयंती पर बालक वर्ग की क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता स्पोर्ट्स मुख्य गेट से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

बौलिया राजा पुल से होते हुए वापस आकर वहींं समाप्त होगी। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम के मुख्य गेट से शुरू होकर जेल गेट से होते हुए वापस शुरू होने वाले स्थान पर समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के बालक-बालिका भाग ले सकते हैं।
उपक्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार पाने वाले प्रतियोगियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्र-छात्राओं को भेजने के लिए अनुरोध किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें