फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 13 दिन के अभियान में मिले 42 नए कुष्ठ राेगी

Wed, 25 Sep 2024 04:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में चलाए गए 13 दिवसीय कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के दौरान 42 नये कुष्ठ रोगी मिले। इससे जिले में कुष्ठ रोगियों की संख्या बढ़कर 171 हो गई। पिछले वर्ष 129 मरीज मिले थे।
विज्ञापन

जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में दो से 15 सितंबर तक घर-घर कुष्ठ रोगियों की खोजी अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले में 2747 टीमें और 559 सुपरवाइजर लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि जिले की कुल जनसंख्या 3303327 के सापेक्ष 12 ब्लॉकों में दो लाख के करीब घरों में लोगों की जांच की गई। अभियान के दौरान 410 संदिग्ध कुष्ठ रोगी चिह्नित किए गए थे। इसमें से 42 लोगों में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई है।

कुष्ठ रोग के लक्षण दिखे तो विभाग से करें संपर्क
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि चमड़ी पर लाल चकते, दाग, जिनमें खुजली, चुभन या जलन न हो बल्कि सुन्न हो और गर्म-ठंडे का अहसास न हो। ये धब्बे या निशान शरीर के किसी भी भाग में हो सकते हैं। हाथ-पैरों में नमी का अनुभव, कोहनी के नीचे, कान के पीछे या घुटने के नीचे नस का सूजना। हाथों या पैरों की उंगलियों का मुड़ना। यह कुष्ठ रोग के लक्षण हैं। ऐसे में जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर कुष्ठ रोग कार्यालय में जाएं और अपना निशुल्क इलाज शुरू करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें