फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम सोनरा में क्रॉप कटिंग कर फसल उत्पादन का किया आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कटाई की गई फसल, 14.900 किलोग्राम निकला उत्पादन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्राम सोनरा में क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को विकास खंड सदर के ग्राम सोनरा में क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेंडम विधि से चयनित कृषक धर्मेंद्र गौड़ के खेत में सांख्यिकीय विधि से क्रॉप कटिंग किया गया।
निर्धारित माप के अनुसार 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कटाई की गई फसल उत्पाद 14.900 किलोग्राम पाया गया। इस प्रक्रिया में फसल की पैदावार का वैज्ञानिक आकलन भी किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग कृषि आंकलन की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जिले की औसत उपज का निर्धारण किया जाता है। इन आंकड़ों के आधार पर कृषि उत्पादन के साथ-साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति का उचित भुगतान भी किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी ब्लॉकों में क्रॉप कटिंग प्रयोग पारदर्शिता एवं वैज्ञानिक पद्धति से समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाए, ताकि कृषकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से संवाद कर उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मौसम और प्राकृतिक आपदाओं से फसल को होने वाले नुकसान की स्थिति में बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करती है। साथ ही किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कहा ताकि कृषि योजनाओं का लाभ अनवरत प्राप्त होता रहे।
क्रॉप कटिंग के दौरान दौरान उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार, सांख्यिकी अधिकारी भूपेंद्र गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें