फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फर्जी बैनामा कर सात लाख रुपये लेने का आरोप, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तेंदुअहिया निवासी संजय शर्मा ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि फर्जी बैनामा कर दोनों ने सात लाख रुपये ले लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत अनंतपुर निवासी हरिनारायण से जमीन का एक बैनामा ढाई साल पहले सात लाख रुपये देकर कराया था। उसके खारिज दाखिल में गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति कर दी, जिससे खारिज दाखिल नहीं हो पा रहा था। उसने जब आपत्ति के कारण पता किया तो मालूम हुआ कि हरिनारायण के पिता ने वह जमीन पहले ही किसी और को बेच दी थी। असलियत की जानकारी होने पर शिकायतकर्ता जब अपने रुपये मांगने लगा तो उसे हरिनारायण व उसके पुत्र लवकुश गाली और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस संबंध में एसओ पनियरा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में हरिनारायण व उसके पुत्र लवकुश के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें