फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गंडक नदी में बैकुंठी घाट के पास दिखा मगरमच्छ जैसा जीव, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर। घुघली विकास खंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली छोटी गंडक नदी में शनिवार को बैकुंठी घाट के पास मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी और मगरमच्छ दिखाई देने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने नदी में शनिवार की करीब शाम पांच बजे मगरमच्छ जैसे जीव को देखा। हालांकि, अभी तक वन विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लोग नदी के आसपास जाने से भी बच रहे हैं। वहीं फारेस्टर गौरव तिवारी ने बताया कि छोटी गंडक नदी मगरमच्छों का प्राकृतिक आवास है। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने और पानी का बहाव तेज होने के कारण मगरमच्छ अक्सर नदी के किनारे या खुले हिस्से में दिखाई दे सकते हैं। टीम मौके पर पहुंचकर जलीय जीव की स्थिति और पहचान की जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें