फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्रिटिकल केयर यूनिट तैयार, हैंडओवर जल्द

Sat, 24 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल महराजगंज परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यूनिट का भवन पूरी तरह बनकर तैयार होने के साथ बाहर से रंगाई-पुताई पूरी हो चुकी है। दो सप्ताह में हैंडओवर होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के के अनुसार, यह यूनिट आगामी दो सप्ताह में पूरी तरह से तैयार हो जाएगी और कार्यदायी संस्था इसे जिला अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर कर देगी। जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में स्थित क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण करीब 16 करोड़ 9 लाख 88 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह यूनिट कुल 4,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है और इसमें तीन मंजिलें शामिल हैं।
यूनिट में कुल 50 बेड की व्यवस्था की गई है। इससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर और तत्काल इलाज की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्रिटिकल यूनिट का संचालन प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की विशेष टीम के साथ किया जाएगा और इसमें अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह यूनिट 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगी, जिससे जिले के मरीजों को उच्च गुणवत्ता की आपात चिकित्सा सुविधा सुलभ हो सकेगी। यूनिट में ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम, वेंटिलेटर, मॉनिटरिंग सिस्टम, व आधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार,यूनिट के संचालन के लिए आवश्यक संसाधनों की खरीदारी के लिए शासन को कोटेशन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें