फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

Fri, 15 Jan 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुरंदरपुर के रानीपुर मझार में 17 दिसंबर को थाना प्रभारी समेत चार पुलिस वालों पर जानलेवा हमला मामले में गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान चुनाव के समय मतगणना में हेराफेरी को लेकर 17 दिसंबर को गांव वालों ने कांग्रेस विधायक मुन्ना सिंह का पुतला फूंकने का प्रयास किया था। मौके पर पहुंचे पुरन्दरपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी विजय शंकर यादव समेत चार पुलिस कर्मी मना करने लगे। जिससे खफा गांव वालों ने पुलिस पर जानलेवा हमला बोल दिया।

 दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों मारपीट कर घायल कर दिया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामा प्रसाद व उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव के अलग -अलग तहरीर देकर 109 लोगों  के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। पांच को पहले ही जेल भी भेजा जा  चुका था।
विज्ञापन


 वार्ड नंबर 19 के जिला पंचायत सदस्य व भारतीय किसान यूनियन के सदस्य सुरेश साहनी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार  कर लिया। सुरेश के  परिवार वालों का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह से निकलते समय ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजनीतिक रंजिश में फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें