बरगदवां (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मनिकापुर निवासी सनोज यादव (22) की रविवार की दोपहर में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मनिकापुर निवासी सनोज यादव अपने कुछ मित्रों के साथ रविवार को नेपाल से शराब पीकर घर लौटा। घर पहुंचते ही युवक की हालत खराब हो गई। आननफानन में परिजन इलाज के लिए युवक को नौतनवां ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि युवक की जहरीला पदार्थ खिलाने से मौत हुई है। हालांकि परिजनों ने किसी के खिलाफ थाने में तहरीर नहीं दी है। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सनोज की शादी मई माह में होने वाली थी। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष बरगदवा शिव मनोहर यादव का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।