पत्नी ने शराबी पति से तंग आकर दी शिकायत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुलाना। शराब पीकर हुड़दंग करने की आदत से तंग आकर ढकौला गांव में एक विवाहिता ने साहा पुलिस को अपने शराबी पति के खिलाफ शिकायत दी है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए साहा पुलिस ने आरोपी पति को सार्वजनिक जगह पर शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने शराबी पति नन्हा की सार्वजनिक जगह पर शराब पीकर लोगों से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत साहा पुलिस को दी। उसने शिकायत में बताया कि उसका पति शराब का आदि है, जोकि रोज शराब पीकर उसे तंग करने के साथ-साथ राहगीरों को गालियां भी देता है। शनिवार शाम को भी नन्हा शराब पीकर आने जाने वाले लोगों से अभद्र व्यवहार कर रहा है। पुलिस ने शिकायत पर तुरंत अमल करते हुए मौके से नन्हा कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नन्हा मुरादाबाद उतर प्रदेश का रहने वाला है जोकि अपनी पत्नी के साथ पिछले कई महीनों से ढकौला गांव में किराए के मकान में रह रहा है।