फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलापुर के युवक की सऊदी में मौत

Fri, 05 May 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरगदवां थाना क्षेत्र के मंगलापुर गांव के युवक की सऊदी में मौत के बाद रोते बिलखते परिवार वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
बरगदवां। रोजी रोटी की तलाश में दो वर्ष पूर्व सऊदी अरब गए युवक की गुरुवार तड़के दूरभाष से मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बरगदवा थाना क्षेत्र के मंगलापुर गांव निवासी 30 वर्षीय छेदी पुत्र परदेशी दो वर्ष पूर्व रोजी रोटी की तलाश में सऊदी पहुंच गया। वहां उसे बकरी चराने का काम मिल गया।

इधर काफी दिनों से सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले तीन दिनों से छेदी की तबीयत कुछ खराब चलने की सूचना से परिजन सहमे हुए थे। इसी बीच सऊदी अरब में रह रहे गांव के ही प्रमोद ने गुरुवार की सुबह दूरभाष से बताया कि छेदी की मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता परदेसी मोबाइल लिए बेजान मूर्ति की तरह गिर पड़े। गांव का हर कोई काम काज छोड़कर छेदी के घर की तरफ दौड़ पड़ा।
विज्ञापन


मृतक छेदी के चार बच्चे हैं। उनमें दो पुत्र धीरज व नीरज हैं और दो पुत्रियां क्रमश: लीलावती व सुनीता हैं। पति की मौत की खबर से पत्नी बिंदु बेसुध हो गई है। उसे नहीं समझ में आ रहा है कि अब आगे का जीवन कैसे गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें