घुघली। स्थानीय रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की सुबह एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से युवक की कटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार को गोरखपुर से नरकटियागंज की तरफ जा रही बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही घुघली रेलवे स्टेशन के करीब पहुंचा।
ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा युवक अचानक एक युवक गिर गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन जब ट्रैक बदल रही। उसी समय झटके कारण युवक का हाथ छूट गया और वह नीचे गिर गया। उसके सर में गंभीर चोटें लगी।
इस हादसे में उस युवक का नाक भी कट गया जिससे घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। लोगों को जानकारी हुई तो घटना की जानकारी जीआरपी को दी। इस घटना की सूचना मिलने के कुछ देर बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेते हुए शिनाख्त की कोशिश करने लगी लेकिन उसके पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली। जिससे कि उसकी पहचान हो सके। वैसे अंदाज लगाया जा रहा है की वह बिहार का रहने वाला है। जीआरपी ने घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।