फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हंसिया से हमला कर घायल किया, बाल काट डाला

Tue, 24 May 2016 01:16 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
इसी राइफल से हुई वारदात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अड्डा बाजार,  रविवार की रात लगभग आठ बजे पड़ऱहवां के पास डूडी पुल पर बनवाटारी के युवक को रोक कर तीन युवकों ने हंसिया से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने उसके बाल भी काट लिए। शोर सुनकर ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख हमलावर घायल युवक को नाले में ढकेल कर भाग निकले। सोमवार की सुबह आरोपी दो युवकों को बाइक से नौतनवा की ओर जाते देख पीछा करके चौतरवां चौराहा पर पकड़ लिया गया। वहां के लोगों ने युवकों की पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया।
नौतनवा क्षेत्र के बनवाटारी का अब्दुल वहाव रविवार की देर शाम  कम्हरिया के अपने खाला के वहां से 20 हजार रुपये लेकर लौट रहा था। मोगलहां चौराहा पर उसी के गांव का राजू मिल गया और उसकी बाइक पर बैठ गया।
विज्ञापन

जमुहनियां, पडऱहवां गांव के बीच स्थित डूड़ी नदी के पुल पर राजू ने रोक लिया। आरोप है कि मोबाइल वार्ता से पूर्व नियोजित प्लान अनुसार राजू के दो भाई सफीक और हनीफ बाइक की डिकी में कुल्हाड़ी और हंसिया लेकर धमक गए।
विज्ञापन

तीनों ने वहाव को पीटने लगे और हंसिया से हमला कर दिया। शोर सुनकर पडऱहवां और अमवा के लोग दौड़ पड़े।
अपने को घिरते देख हमलावर युवक को नदी में धक्का देकर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि उस पर हंसिया से वार किया गया और बाल भी काट दिए। \परिजनों समेत बनवाटारी के लोग पहुंचकर घायल को संपतिहां चौकी ले गए। चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह के अलावा थानाध्यक्ष रामायण यादव घटनास्थल पहुंचे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें