मिठौरा। बरोहिया ढाले के पास शनिवार दोपहर ट्रक के चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को घेर लिया। सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जाम खुलाया।
ठूठीबारी निवासी माया देवी शुक्रवार को मायके निचलौल क्षेत्र के भागाटार बेचू गई थीं। शनिवार दोपहर दो बजे वह बाइक से बेटे के साथ वापस आ रही थीं। निचलौल थाना क्षेत्र के बरोहिया ढ़ाले के पास पहुंची ही थीं कि ट्रक को ओवर टेक के प्रयास में चपेट लग गई। ट्रक के पहिये के नीचे से आने से महिला ने दम तोड़ दिया।
दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को घेर लिया और जाम लगा दिया। किसी ने जाम लगाने और आवागमन बाधित करने की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद पहुंची थाने के सिपाहियों ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। लोगों को शांत कर यातायात बहाल कराया।