फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर में महिला की हत्या

Fri, 05 Feb 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर के टोला नौनिया में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश घर से कुछ दूरी पर एक सरसों के खेत में मिली। लाश से कुछ दूरी पर खून से सना गमछा भी मिला है। महिला का दोंगा होने वाला था। घटना के खुलासे के लिए सदर पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन


नौनिया की संगीता बुधवार रात करीब 10 बजे सोने की तैयारी कर रही थी। तभी उसके मोबाइल पर किसी ने फोन किया। वह बातें करती हुई छत पर गई। सुबह घर वाले उसके कमरे में गए तो गायब थी। अभी तलाश जारी थी कि इसी बीच किसी ने खेत में उसकी लाश देखी। गला दबाकर हत्या की गई थी।

उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। कुछ दूरी पर पुलिस ने खून से सना एक गमछा भी बरामद किया। बताया जा रहा है कि संगीता की शादी हो गई थी। आठ महीने पहले गवना भी हो गया था। बृहस्पतिवार को दोंगा होने वाला था। इस बीच उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


मायका पक्ष के लोगों ने संगीता के पति व घर वालों पर तीन लाख रुपये व मोटरसाइकिल मांगने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। दोंगा के एक दिन पहले हुई हत्या को लेेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच शुरू कर दी है।

 सूचना के बाद एसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद लोगों से बातचीत किया। एसपी भारत सिंह यादव का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम लगा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। दोनों पक्ष के सभी मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाली जाएगी। जिससे घटना का खुलासा जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें