फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल यूनिट हेड रिहा, बंद चीनी मिल शुरू 

Wed, 27 Dec 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिसवां में घटतौली को लेकर हुए हंगामे के बाद बंद चीनी मिल गेट पर पहुंचे सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
सिसवा बाजार/कोठीभार। सोमवार को हुए आईपीएल यूनिट हेड समेत अन्य कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद चीनी मिल बंद होने से नाराज किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों के गुस्से को देखते हुए पुलिस की अभिरक्षा में यूनिट हेड का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो रक्तचाप की शिकायत मिली।
विज्ञापन


इस आधार पर यूनिट हेड अनिल पवार को 50 हजार के निजी मुचलके पर रिहा कर चीनी मिल को चालू कराया गया। जबकि गन्ना प्रबंधक कर्मवीर सिंह, कांटा लिपिक रामजी प्रसाद को पुलिस ने फरेंदा सिविल जज न्यायालय में पेश किया। दोनों को 8 जनवरी तक जेल भेज दिया गया। 

मंगलवार को सुबह तमाम किसानों बंद पड़ी चीली मिल में पेराइ शुरू कराने को लेकर तमाम किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी तथा उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पहुंच गए और पेराई शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन


सूचना पाकर एसडीएम निचलौल देवेश गुप्ता, सीओ निचलौल रणविजय सिंह, प्रभारी एसओ कोठीभार राजप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर निचलौल टीपी श्रीवास्तव, एसओ घुघली आरके सिंह तथा एसओ चौक आनंद गुप्ता मौके पर पहुंचे। निजी मुचलके पर रिहा हुए यूनिट हेड गेस्ट हाउस में पहुंचे।

उनसे विधायक समेत एसडीएम व अन्य लोगों ने बातचीत शुरू की। डीसीओ प्रदीप कुमार ने किसान हित को ध्यान में रखते हुए आईपीएल यूनिट हेड को पेराई शुरू कराने को कहा। मिल में पेराई शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली। 

सोमवार को घटतौली की बात को लेकर किसानों ने यूनिट हेड की पिटाई कर दी थी। यूनिट हेड समेत गन्ना प्रबंधक और काटा लिपिक के खिलाफ कोठीभार थाने में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में ले लिया था। 

घटतौली पर नियंत्रण के लिए नियुक्त होंगे कर्मचारी : उप गन्ना आयुक्त 
सिसवा। किसानों व मिल प्रबंधन के समझौते के बाद चीनी मिल पहुंचे उप गन्ना आयुक्त आरबी राम ने कहा कि सिसवा व गड़ौरा चीनी मिलों पर घटतौली की शिकायत को देखते हुए चार शिफ्टों में कांटे की देख-रेख करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी। जो प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट गोरखपुर भेजेगा। इसके अलावां हर तीसरे दिन गन्ना कृषि अधिकारी भी कांटों की जांच करेंगे। 

दुर्व्यवहार सोची-समझी साजिश:अनिल पवार 
सिसवा बाजार। मुचलके पर छूटने के बाद यूनिट हेड अनिल पवार ने गेस्ट हाउस के बाहर मौजूद किसानों से कहा कि मैं आप की भलाई के लिए दिन-रात मेहनत करता हूं ताकि आपका हक व लाभ मिल सके। किसानों के हितों को देखते हुए ही चीनी मिल में दलालों हस्तक्षेप रोक दिया गया है। कुछ लोगों के उकसाने पर किसानों ने मेरे साथ अभद्रता की। सह सोची समझी साजिश के तहत कराया गया है। 

रिहाई के तुरंत बाद मिल में पहुंचे यूनिट हेड
सिसवा। मंगलवार को रिहाई के तुरंत बाद किसानों को तीन घंटे के भीतर बंद मिल को चलाने के वादे के बाद यूनिट हेड अनिल पवार पिछले तीस घंटे से बंद मिल में पहुंचे तथा अपने कर्मचारियों को पेराई को शुरू कराने का निर्देश दिया। जिसके बाद सभी मिल कर्मी अपने-अपने कार्यों पर लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें