फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे दूसरे युवक की भी लाश मिली

Sun, 27 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
पति का शव मिलने की सूचना पर पत्नी बेसुध हो गई।
विज्ञापन
घुघली होली के दिन नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई थी। एक की लाश को उसी दिन निकाल लिया गया था जबकि दूसरे की तलाश गोताखोरों की मदद से की जा रही थी। 
विज्ञापन


कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया निवासी भोला जायसवाल व कोठीभार क्षेत्र के सिसवा निवासी बिट्टू जायसवाल होली में घुघली निवासी अमन जायसवाल के यहां आए थे। अमन का बर्थडे था। होली खेलने के बाद अमन, भोला व बिट्टू के अलावा दो और युवक बैकुंठी नदी में नहाने गए। नदी में पहले कूदे भोला देर तक बाहर नहीं निकले जबकि दोस्त कूदा तो वह डूबने लगा।

अन्य साथियों ने उसे बचा लिया। बिट्टू भी नहाने के लिए कूदा लेकिन वह भी बाहर नहीं निकला। लोग शोर मचाए तो घर वालों के साथ आसपास के लोग पहुंचे। गोताखोरों के मदद से दोनों की तलाश शुरू हो गई। कुछ देर बाद भोला की लाश मिल गई लेकिन बिट्टू का पता नहीं चला था। तीन दिन बाद घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर बिट्टू का शव मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। किसी तरह पिता ने अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें