कोल्हुई/खुशहालनगर। चोरों ने मंगलवार रात चोरों ने ज्वेलरी और डीजे की
दुकान के ताले तोड़कर सामान चुरा ले गए। घटनाएं कोल्हुई और घुघली थाना
क्षेत्र की हैं।वारदातों से स्थानीय व्यापारी आक्रोशित हैं।
कोल्हुई
थाना क्षेत्र के चंदनपुर रोड स्थित उमाशंकर वर्मा की ज्वेलरी और बर्तन की
दुकान है। मंगलवार रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर फूल की थाली लोटा व कुछ
पायल चुरा ले गए।
बुधवार सुबह दुकानदार को घटना की जानकारी हुई।
थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह का कहना है कि चोरी की सूचना मिली है जांच के
बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।
वहीं घुघली थाना क्षेत्र में बारीगांव
स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने गजरा निवासी विजय कुमार साहू की डीजे
साउंड की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह मंगलवार को दुकान बंद कर घर गए थे।
बुधवार
दोपहर को दुकान खोलने पर पता चला कि चोरों ने सेंध लगाकर दुकान में रखा
सामान चोरी कर लिया गया है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। स्थानीय
लोगों का आरोप है कि पुलिस द्वारा गश्त न किए ज