फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिर को भी किया गिरफ्तार, कई घटनाएं खुली

Thu, 21 Jan 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सहजनवां में मंगलवार को लूट की रकम बांटते विवाद होने पर पकड़े गए लुटेरे ने पूछताछ में कई वारदात में शामिल होने की बात पुलिस को बताई। देर रात पुलिस ने उनके लिए मुखबिरी कर ने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

लुटेरों के गैंग में शामिल बदमाशों की तलाश में संतकबीरनगर के साथ ही लखनऊ में पुलिस की टीम ने मंगलवार की रात दबिश दी।
पुलिस ने मंगलवार की देर रात सहजनवां के रहने वाले मुखबिर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गोरखपुर में तीन और संतकबीरनगर में हुई लूट की चार से अधिक घटना में शामिल होने की बात कबूल की।
मंगलवार को हेचरी के कर्मचारी से लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश एक ही गांव के हैं। घघसरा पुलिस चौकी के पास लखनापार गांव में बंटवारे को लेकर विवाद होने पर ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया था। बदमाश से पूछताछ के बाद सहजनवां पुलिस ने बखिरा में बदमाशों के घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले।
विज्ञापन

देर रात उनके रिश्तेदारों के घर पुलिस ने दबिश देकर एक बदमाश को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस इस घटना का खुलासा कर सकती है।
यह थी घटना
कटारी, चोलापुर, वाराणसी के रहने वाले विनय सिंह गीडा सेक्टर 13 स्थित किसान ब्रीडिंग फर्म में दो साल से कार्यरत हैं। मंगलवार को वह रुपये जमा करने बैंक जा रहे थे। आईजीएल फैक्ट्री के पास बाइक सवार बदमाशों ने बाइक की डिग्गी में रखे 3.30 लाख रुपये लूट लिए। दोपहर में लखनापार गांव के पास बगीचे में लूट की रकम के बंटवारे को लेकर बदमाशों में विवाद हो गया। महिलाओं के सूचना देने पर ग्रामीणों ने घेरकर एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें