फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की जान गई

Fri, 11 Mar 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महराजगंज तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से दो को जहां जान गवानी पड़ी ।वही एक स्कूल के प्रबंधक घायल हो गए। रुदलापुर, रसूलपुर और सिसवा बाजार में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


 गुरचिहा निवासी चंद्रिका का 16 वर्षीय पुत्र सूरज बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से कहीं जा रहा था। अभी वह रुदलापुर चौराहे के समीप पहुंचा था कि तेज रफ्तार जा रही चार पहिया गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। देर तक सड़क पर तड़पता रहा। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराई। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।

दूसरी घटना रसूलपुर क्षेत्र में हुई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सरपतहा निवासी अशोक बृहस्पतिवार को किसी काम से महराजगंज आए थे। बाइक से घर लौट रहे थे। सदर कोतवाली के रसूलपुर के पास पहुंचे थे कि महराजगंज से फरेंदा जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे अशोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जेब में मिले कागजात के आधार पर घर वालों को जानकारी दी गई। मौत की सूचना के बाद घर वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन


तीसरी दुर्घटना सिसवा बाजार क्षेत्र में हुई। शादी समारोह से घर लौट रहे यूपी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनिल सिंह की कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। जिससे वह घायल हो गए। रात लगभग एक बजे फरेंदा से लौट रहे थे। निचलौल टैक्सी स्टैंड के करीब किसी जानवर के आ जाने से उनकी कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। गश्त कर रहे चौकी  इंचार्ज सतीश सिंह ने उन्हें बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। घर के लोग उन्हें गोरखपुर एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर इलाज कराए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें