फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से लड़ी, त्रिशूल ले थाने पहुंची महिला

Fri, 11 Mar 2016 01:10 AM IST
Fought with husband,police station
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी के एक थाने में  उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लंबे खुले बालों वाली महिला दनदनाते हुए हाथों में करीबन चार फीट का त्रिशूल लेकर थाने पहुंच गई। महिला पूरी तरह से गुस्से में थी और उसने माथे पर थी काफी सिंदूर लगा रखा था।  पहले तो पुलिस को कोई समझ नहीं आया, लेकिन बाद में महिला को शांत कर जब पुलिस ने मामला पूछा तो केस मियां-बीवी के झगड़े का निकला। कड़ी मशक्कत के बाद इलाका पुलिस ने उस महिला को शांत कर उसका समझौता उसके पति से करवाया और उसे थाने से वापस भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंबाला सिटी के एक थाने में दोपहर को सबकुछ सामन्य चल रहा था। तभी काफी गुस्से में दनदनाते और बड़बड़ाते हुए एक महिला कुछ लोगों के साथ थाने में पहुंच गई। वहां उसके हाथ में एक लंबा त्रिशूल था। थाने में महिला ने खासा शोरगुल करते हुए अपनी व्यथा बताने की कोशिश की, जिससे पुलिस वाले भी हैरान हो गए। बाद में एसएचओ ने एक एएसआई को संबंधित महिला को शांत कर उसकी बात सुनने को कहा।
एएसआई ने महिला को आराम से बैठक शांतिपूर्वक अपनी शिकायत बताने को कहा। इस पर महिला ने बताया कि उसके पति से उसका झगड़ा हो गया है और आए दिन उसके साथ उसका विवाद होता रहता है। एएसआई ने काफी मशक्कत के बाद उस महिला को समझाबुझाकर त्रिशूल समेत घर भेजा। एएसआई मांगेराम ने बताया कि महिला काफी गुस्से में थाने आई थी और उसकी हालत भी अजीब सी थी। वह अपने पति से लड़कर थाने आई थी और उसके हाथ में एक बड़ा त्रिशूल भी था। उसके अनुसार इस मामले में महिला की शिकायत पर पति को थाने बुलवा लिया था और उसे भी समझा दिया गया है। अब दोनों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें