फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत

Sat, 26 Nov 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सड़क हादसों में दाो की मौत
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनहा/गायघाट।दो थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर बरगदवा पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। बाइक सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बाइक पर सवार 22 वर्षीय वीरेंद्र मिश्र, 46 वर्षीय इंद्रपरी मिश्रा और 21 वर्षीय शालिनी निवासी परसोहिया थाना सोनहा बस्ती की ओर से आ रहे थे। दूसरी ओर से डुमरियागंज की ओर से कार आ रही थी। सोनहा थाना क्षेत्र के बरगदवा पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान इंद्रपरी मिश्रा ने दम तोड़ दिया। कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ है, वह वन विभाग के किसी अधिकारी की बताई जा रही है। हादसे के बाद कार चालक काऊर छोड़ फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव ने बताया कि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

वहीं कलवारी थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर बृहष्पतिवार की रात पांऊ  गांव के नर्सरी मोड़ पर गायघाट बाजार निवासी 25 वर्षीय सरवन की दुर्घटना में मौत हो गई। गायघाट निवासी सरवन पिछले दो माह से अपने ससुराल दुबौलिया थाने के किशुनपुर माझा में रहता है। कल गायघाट अपने घर आए थे। पड़ोसियों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को व घर में ताला लगाकर बाजार की तरफ गए थे।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े  बारह बजे पुलिस ने गांव के लोगों के कुछ लोगों को घटनास्थल पर बुलाया और शव की पहचान करने को कहा तो लोगों ने उसकी पहचान सरवन के रूप में की। गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोट होने के कारण उसकी पहचान होने में दिक्कत आई। थानाध्यक्ष कलवारी विक्रम सिंह ने बताया कि  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किस गाड़ी से हादसा हुआ उसका पता नहीं चल सका। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें