फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपवा में स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 18 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
arrsted - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से स्मैक बरामद की। तस्कर बाराबंकी के रहने वाले हैं और लंबे समय से इस धंधे में लिप्त हैं। एसएसबी और पुलिस संयुक्त रूप से सोमवार की रात संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। छपवा तिराहे के पास दो संदिग्ध दिखाई दिए। उन्हें रोककर जब तलाशी ली गई, तो उनकी पैंट की जेब में रखा स्मैक बरामद हुआ।
विज्ञापन


दोनों की पहचान जिला बाराबंकी के थाना जैदपुर निवासी मोहम्मद वकील (40) और इमरान (32) के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि चरस को बाराबंकी से लाकर नेपाल बेचने जा रहे थे। वे लंबे समय से इस धंधे में लिप्त हैं। एसओ रामायण यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें