जिले में महिला ठगों का गिरोह सक्रिय है। पांच दिन पहले सदर कोतवाली के सिंदुरिया में एक लाख के सोने-चांदी का जेवर लेकर दुगुना करने के नाम पर ठगी का मामला का पर्दाफाश भी नहीं हुआ था कि हरिहरपुर में एक महिला ठग ने 50 हजार के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में एक महिला ने कंपनी का एजेंट बताकर पड़ोही,शम्भू,नागेश्वर,बलराम,रामकुमार, विक्कू, समेत छह घरों मे पुराने वर्तन के बदले नए बर्तन दिए।
फिर सोमवार को आयी और सोने-चांदी को दुगुना करने की बात कहकर पड़ोस की महिला से पायल, विक्कु की पत्नी से सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, शम्भू की पत्नी से सोने का मंगल सूत्र और चांदी की पायल, नागेश्वर की पत्नी से चांदी की पायल, बलराम की लड़की से सोने की कान की झाली, रामकुमार की पत्नी से सोने की अंगूठी लेकर यह कहते हुए निकल गई कि मंगलवार को आकर हर जेवर के वजन से दुगुना करके दूंगी।
मंगलवार को जब महिला नहीं आयी तो सभी को अपने को ठगी का एहसास हुआ। जब घर के पुरुषों को इस बात की जानकारी हुई तो कई महिलाओं की उनके पतियों ने नाराज होकर पिटाई कर दी।