फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहां की मौत के मामले में दो गिरफ्तार

Wed, 17 Feb 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
करमहा की शाहजहां की मौत के मामले में पुलिस ने पति और जेठानी को गिरफ्तार किया है। पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के करमहा निवासी शाहजहां की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दी। पिता इदरीश अहमद निवासी गजपुर गोरखपुर ने घटना के दिन ही उसके पति व जेठानी पर हत्या का शक जाहिर किया था।

आरोप लगाया था कि शाहजहां के पति का भाभी से संबंध है। शादी के बाद बेटी डेढ़ महीने तक ससुराल रही। उसके बाद पति घर पहुंचा दिया। बीते 29 जनवरी को शाहजहां की सास आई और उसे ले गई। बृहस्पतिवार को शाहजहां अपने पिता से बात की बताया कि जेठानी अंजुम और पति शान अली मारपीट कर भगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मुझे मार डालेंगे। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि शाहजहां की मौत मामले में उसके पति व जेठानी पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें