फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत  

Mon, 18 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
 लक्ष्मीपुर/ पुरंदरपुर। मोहनापुर में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार पुरंदरपुर थाना के हथियागढ़ में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। गांव वालों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

                               
  कोल्हुई थाना के पिपरा बाजार निवासी अवधेश यादव पुरंदरपुर थाना के पोखरभिंडा के प्रधान दीनानाथ यादव के भाई की शादी में शामिल होने के लिए क्षेत्र के हथियागढ़ जा रहे थे। वह पोखरभिंडा से चल  कर अभी मोहनापुर पहुंचे ही थे।

तभी गोरखपुर से सोनौली की तरफ तेज रफ्तार से  जा रही गेहूं लदी ट्रक यूपी की चपेट में आ जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जिससे उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अवधेश ट्रक में बुरी तरह फंस गया।
विज्ञापन


जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक ट्रक की चपेट में सड़क के किनारे खड़ी एक और बाइक आ गई। गांव  वालों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि बड़ी मशक्कत से मृतक के शव को ट्रक से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर   दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें