फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व जीप की भिड़ंत, सात घायल

Tue, 17 Jan 2017 12:20 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
सिसवा में घने कोहरे में जीप व ट्रक में टक्कर होने के बाद क्षतिग्रस्त जीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोठीभार थानाक्षेत्र के सिसवा-सिंदुरिया मुख्य मार्ग पर ग्राम सभा गेरमा चौराहे के पास सोमवार की सुबह लगभग सात बजे कोहरे में ट्रक और सवारी जीप की भिड़ंत हो गई। इसमें जीप में बैठे लोगों में से सात लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। भिड़ंत की आवाज सुन दौड़ कर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत 100 व 108 नंबर पर फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को पीएचसी सिसवा लाई। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर  कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह सात बजे सिसवा पुलिस चौकी स्थित टैक्सी स्टैंड से एक जीप सवार होकर निचलौल के बरवां सोनिया निवासी विनय यादव (35), बिहार के सिवान के कइलगढ़ निवासी राम प्रसाद और बिहार के मिरल्लीपुर गोपालगंज के गौरीशंकर (75) उनकी पत्नी सुमित्रा (60) व रागिनी (16) के साथ हथियागढ़ अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।
बिहार के बेतिया के भावटा निवासी सकून मियां (45), अरमान (25) सिंदुरिया जाने के लिए जीप में सवार हुए।  लोगों ने बताया कि कोहरा होने के बावजूद चालक जीप तेज चला रहा था। गेरमा चौराहे से आगे बढ़ने पर अनियंत्रित जीप सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। इसमें सभी सवार बुरी तरह से जख्मी हो गए। टक्कर की आवाज सुन चौराहे पर मौजूद गेरमा निवासी रज्जाक व वीरेंद्र शर्मा घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंच उन्होंने देखा कि जीप चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो चुका था जबकि जीप में सवार लोग चीख रहे थे। उन्होंने तुरंत 100 व 108 नंबर पर फोन किया। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को लेकर सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने सकून मियां, अरमान, गौरीशंकर, सुमित्रा व राम प्रसाद की बिगड़ती स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें