सेंधमारी के बाद बिख्ररा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रुदलापुर में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर गिरिजाशंकर के घर से लाखों रुपये मूल्य के गहने व बर्तन चुरा ले गए। शुक्रवार रात में रुदलापुर में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था। गांव के अधिकतर लोग प्रोग्राम देखने चले गए। इसका फायदा उठाकर चोरों ने गिरिजाशंकर के घर के पीछे की दीवार से ईंट निकालकर कमरे में घुस गए और घर में रखे तीन मंगलसूत्र, दो झुमका, एक सोने की चेन तथा एक अंगूठी सहित फुल के बर्तन भी उड़ा ले गए।
सुबह जब गिरिजाशंकर उठे और घर के पीछे गए तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर पूरा गांव इकट्ठा हो गया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ श्यामदेउरवा रमाकर यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले का जांच की जा रही है।
बेटी की शादी के लिए रखे थे गहने
चोरी के समय घर में चार सदस्य थे। उनमें गिरिजा शंकर के पौत्र बबलू, सूरज तथा पौत्री मोनिका गहरी नींद में सोये हुए थे। मोनिका की शादी 21 नवंबर को होनी तय है। उसकी तैयारी चल रही है। गृहस्वामी ने बताया कि एक-एक कर सामानों की खरीदारी कर रखा जा रहा था।