फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग

Sun, 28 Aug 2016 12:34 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग - फोटो : Logo
विज्ञापन
नगला पान सहाय में हुई घटना, एक पक्ष ने दी तहरीर
विज्ञापन

उत्तर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पान सहाय में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख एक पक्ष मौके से भाग गया। वहीं दूसरे से तहरीर लेकर पुलिस ने आरोपी पक्ष की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगला पान सहाय निवासी रामू सिंह का शुक्रवार रात गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया था। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच यह विवाद रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था। ग्रामीण इस विवाद को शांत कराते तब तक दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस बीच पथराव के साथ फायरिंग शुरू हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख एक पक्ष मौके से भाग गया। जबकि रामू द्वारा पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया। इसके साथ ही रामू परिवारीजनों के साथ देर रात थाना उत्तर पहुंचा और आरोपी पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष उत्तर का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी बीच फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। रामू ने गांव के ही सत्येंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें