फरेंदा सर्किल के थानेदारों के साथ एसपी ने समीक्षा बैठक की।
- फोटो : प्रदीप अग्रहरि
फरेंदा/नौतनवा सर्किल के थानेदारों के साथ मंगलवार को फरेंदा थाने में एसपी ने बैठक की। नसीहत दी कि किसी भी घटना की विवेचना के दौरान पूरी पारदर्शिता रखी जाए। काम में और सक्रियता लाने के निर्देश दिए।
थानेदारों की कार्यप्रणाली से एसपी भारत सिंह ने संतुष्टि जाहिर की। थानेदारों से ट्रेनी पुलिस कर्मियों से भी काम लेने की बात कही। कहा कि सभी थाने की विवेचना, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, मुकदमे में अच्छा कार्य हुए हैं। मामले का निस्तारण भी सराहनीय है। आबकारी एक्ट की कार्रवाई में कमी पर सभी एसओ को हिदायत दी। विवेचना के दौरान बेगुनाह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की नसीहत दी। कहा कि थानों के पीस कमेटी का ग्रुप बनाकर व्हाट्सप पर जोड़ें। जनता और पुलिस की दूरी कम करने में पुलिस काम करे जिससे समाज के सभी लोग अपनी बात बिना डर भय के कह सकें। सीओ रचना मिश्रा, दिलीप कुमार शुक्ला, विनोद कुमार राव, चंद्रेश यादव, अनुज सिंह, रविशंकर मिश्रा, भगवान यादव, आदि लोग रहे।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार एसपी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के दौरान सभी थानों के कार्य संबंधी अभिलेखों की जांच की। एसपी ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। पुलिस कर्मियों को चोरी की घटनाओं का जल्द पर्दाफाश करने तथा इस लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।