फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

Thu, 28 Jan 2016 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसों में एक मजदूर की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला टोला तिनघरवा निवासी मोदी क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। बुधवार को वह ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

इससे ट्रैक्टर पर बैठे मोदी की दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चालक बच गया और दुर्घटना के बाद रफूचक्कर हो गया।  दूसरी घटना नौतनवा थाना क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

नगर के ठूठीबारी चौराहे पर मंगलवार की शाम आटो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। आटो सोनौली की तरफ से नौतनवा आ रहा था।
तभी अचानक बाजार से आ रही बाइक से भिड़ गया। इस पर सवार विष्णुपुरी निवासी शमशेर के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे फौरन न्यू पीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें