पुरंदरपुर के समरधीरा के मार्ग पर अनियंत्रित बाइक से गिरने से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को महराजगंज जिला पंचायत कार्यालय में तैनात विश्वनाथ, महिला जेई दुर्गावती व संतराम एक ही बाइक से महराजगंज से देवपुर के लिए निकले थे। वह लोग समरधीरा मार्ग से होते हुए देवपुर जा रहे थे। जिससे अनियंत्रित होकर गिर गए। तीनों को चोर्टें आइं। स्थानीय लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी में भर्ती कराए। जहां से विश्वनाथ की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पड़ियाताल स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर आ रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बरगदवां थानाक्षेत्र के शीशगढ़ निवासी शमसुद्दीन बृहस्पतिवार शाम पड़ियाताल पेट्रोल पंप से डीजल लेकर घर आ रहे थे। डंगरुपुर जाने वाले रोड पर मुड़ते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।