बृजमनगंज के मामी चौराहे पर अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली दो वर्षीय बालक समेत तीन को टक्कर मरते हुए एक दुकान में घुस गई। दुर्घटना में तीनों घायल हुए हैं। उन्हें बनकटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार को बृजमनगंज से फरेंदा की तरफ तेज गति से जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली मामी चौराहे पर अनियंत्रित हो कर सगे भाई-बहन अब्दुल्ला व गुड़िया निवासी मामी चौराहा और मानती देवी निवासी खुशहलजोत को टक्कर मार दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। उसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली एक बाइक में टक्कर मारते हुए हुए किशोर के जूता चप्पल की दुकान में घुस गई। लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बनकटी स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेजा। चालक बालकिशुन निवासी फुलमनहा को ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ हिरासत में लेकर थाने पर ले आई। बताया जाता है कि चालक शराब की नशे में धुत था। काफी तेज गति सेलहराते हुए वाहन चला रहा था।