शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम पालीटेक्निक चौराहे के पास छापेमारी कर 15 जुआरियों को दबोच लिया। पुलिस ने फड़ और तलाशी में 96270 रुपये बरामद किया। सभी गिरफ्तार जुआरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
सरायपोख्ता चौकी इंचार्ज हरिप्रकाश यादव को सूचना मिली कि पालीटेक्निक चौराहे के पास जुआरी फड़ लगाए हुए हैं। सूचना पर उन्होंने छापेमारी की। पुलिस ने फड़ से 92070 रुपये और तलाशी के दौरान 4200 रुपये बरामद किया। पकड़े गए लोगों में
ईशापुर निवासी संतोष यादव, परमानतपुर का सुशील गुप्ता, अहमदखां मंडी का दीपचंद्र गौड़, उमरपुर का संजय सोनकर, सकरमंडी का निलेश सोनी, चितरसारी का दीपक बिंद, खालीशपुर का अजय मौर्या, सुक्खीपुर का राजेश सोनकर, उर्दूबाजार काविकास साहू, जलालपुर के कादीपुर निवासी अजीत चौहान, जफराबाद के अहमदपुर निवासी सुजीत सिंह, खुटहन के केराडीह निवासी आजाद खां, इलाहाबाद के दयापुर नवाबगंज निवासी अनिल कुमार, लाइनबाजार थाने के कलीचाबाद निवासी हिम्मत सिंह है।