तीन दुकानों में ताला तोड़कर चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शनिवार की रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। घटना को लेकर दुकानदारों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पुलिस रात में गश्त करती तो चोरी नहीं हुई होती। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
निचलौल थाना क्षेत्र के चिउटहां मोड़ पर आजाद नगर वार्ड निवासी दो सगे भाईयों प्रमोद मदेशिया और पवन मदेशिया की किराने की दुकान है। रविवार की सुबह पता चला कि चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखा 30 हजार नकद, 12 हजार का सामान चुरा लिया था। वहीं हर्रेडीह में सत्यप्रकाश की कम्प्यूटर की दुकान का ताला तोड़कर कैमरा, 13 हजार नकद के अलावा उनके पास ही लालू चाय वाले के यहां ताला तोड़कर दो हजार नकदी उठा ले गए। रविवार की सुबह दुकान आने पर घटना की जानकारी हुई।
एक साथ तीन दुकानों का ताला टूटने से व्यापारियों में नाराजगी है। रात में गश्त के नाम पर सिपाही खानापूरी की जा रही है। अगर पुलिस गश्त करती तो चोरी की घटना रुक जाती। इस संबंध में इंस्पेक्टर वीपी सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। रात में गश्त बढ़ा दी गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।