फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी

Mon, 23 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नटवरलाल ने विदेश में नौकरी का सब्जबाग दिखाकर पांच युवकों से छह लाख की ठगी का मामला सामने आया है। थाना बनियाठेर क्षेत्र के नरौली के तीन युवकों समेत पांच से ठगी की गई है। संभल निवासी युवक पर विदेश में नौकरी का झांसा देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई है। साउथ अफ्रीका के युगांडा में चालक और वेल्डर की नौकरी का झांसा देकर संभल निवासी एक युवक ने नरौली के तीन युवकों समेत पांच से छह लाख रुपये की ठगी की है।

नौकरी का झांसा देकर आरोपी युवक ने बाकायदा पांचों युवकों को साउथ अफ्रीका के युगांडा में भेज भी दिया। नरौली निवासी अजहर अली पुत्र अफजल अली, ग्यासुद्दीन पुत्र जमीलउद्दीन, जियाउद्दीन पुत्र सगीरउद्दीन और संभल के गरवारा गांव निवासी असद पुत्र इरफान व सरायतरीन निवासी अजीम पुत्र शकील को साउथ अफ्रीका के युगांडा में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। अजहर अली के भाई कमर अली ने बताया आरोपी ने पांचों युवकों से 1.20 लाख के हिसाब से छह लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचों की नौकरी पक्की होने की बात कहकर उन्हें युगांडा भेज दिया। युगांडा पहुंचकर न तो कंपनी का पता था और न ही खाने ठहरने की कोई व्यवस्था। 
हताश और परेशान युवकों ने परिजनों को सूचना दी। करीब 22 दिन तक दक्षिण अफ्रीका के युगांडा में युवक भटकते रहे। वहीं परिजन युवकों को सकुशल वापस घर लाने की कोशिश में जुट गए। रविवार को अजहर अली के भाई कमरअली समेत सभी पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें