फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों के ताले तोड़ डाले

Mon, 16 Jan 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर में दुकान का ताला तोड़ कर हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के लक्ष्मीपुर बाजार में बेखौब चोरों ने शनिवार की रात तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी समेत कीमती सामान चुरा ले गए। रविवार की सुबह दुकानों के टूटे ताले और आधे खुले शटर के अंदर बिखरे सामान देख चोरी की जानकारी हुई। पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर 15 दिनों में चोरी की दूसरी घटना से पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़े हो गए हैं। पीड़ितों ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि एसओ ने देर शाम तक तहरीर नहीं मिलने की बात की।
विज्ञापन


लक्ष्मीपुर बाजार में अभी 15 दिन पहले हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश हुआ ही नहीं कि शनिवार की रात में तीन दुकानों की ताला तोड़कर चोरी की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित गुरुद्वारा के पास की दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने काफी सामान चुरा लिया। इसमें श्रीराम प्रजापति के सौंदर्य प्रसाधन की दुकान से तीन हजार रुपये और सामान चोरी चले गए।

चोरों ने हरदयाल सिंह की दुकान का ताला तोड़ दिया लेकिन, उनके हाथ कुछ नहीं लगा। कारण कि पिछले दिनों हुई चोरी के बाद से वह दुकान पर नकदी छोड़ना बंद कर दिया था। चोरों ने दुर्गा मंदिर के सामने अरविंद चौरसिया के जनरल स्टोर व जूता चप्पल की दुकान का ताला तोड़कर लैपटॉप, तीस हजार नकद और काफी सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


रविवार की सुबह लोगों ने दुकानों के बिखरे सामान देख इसकी सूचना पुरंदरपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मौके का जायजा भी लिया। जिसके बाद पीड़ितों की ओर से विरुद्ध तहरीर भी दी गई। इस बाबत एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें