फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की छह बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसपी ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
महराजगंज। दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। नंबर प्लेट बदलकर ये लोग चोरी की बाइक विभिन्न स्थानों पर बेंच देते थे। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर छह बाइक बरामद की गई हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसपी राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान एसओ फरेंदा और स्वाट टीम ने चोरी की छह बाइक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि फरेंदा थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक व स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ दो व्यक्ति फरेंदा दक्षिणी बाईपास पर मौजूद हैं।

एसओ और स्वाट टीम प्रभारी पुलिस बल के साथ दक्षिणी बाईपास पहुंचे तथा सोनौली मार्ग पर दोनों बाइक सवारों को पकड़ लिया। इनमें से एक की पहचान ओमहरि पुुत्र नेबूलाल निवासी बगरा थाना हाटा जिला कुशीनगर के रूप में हुई। उसके पास से एक बाइक और चार बाइक की चाबियां बरामद हुईं। दूसरे ने अपना नाम वीरू उर्फ रघुवीर निवासी सिधवारी थाना फरेंदा बताया। उसके पास से भी बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन


दोनों गाड़ी के कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बाइक चोर होने की बात स्वीकार की। यह भी बताया कि वे चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदल कर विभिन्न स्थानों पर बेच देते थे। उनकी निशानदेही पर आनंद नगर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने चार बाइक बरामद की। इन बाइकों का भी कोई कागजात वे प्रस्तुत नहीं कर सके। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, स्वाट टीम निरीक्षक रामकृपाल सिंह, क्राइम ब्रांच कांस्टेबिल कृष्ण कुमार सिंह, रोहित यादव, सदरे आलम, अभिनव सिंह, आलोक पांडे, ओमप्रकाश यादव, वीरेंद्र मणि आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें