फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में महिला का पर्स उड़ाया

Mon, 25 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
पीड़‌ित
विज्ञापन
नईकोट से आनंदनगर ट्रेन से आ रही महिला का पर्स उचक्कों ने उड़ा दिया। पर्स में नकदी और जेवर मिलाकर करीब एक लाख मूल्य के सामान थे। पीड़ित ने जीआरपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे नौतनवा क्षेत्र के पिपरहिया परसौनी नईकोट निवासी विभा त्रिपाठी नौतनवा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन से नईकोट रेलवे स्टेशन पर आनंदनगर के लिए सवार र्हुइं।
विज्ञापन


ट्रेन लोक विद्यापीठ नगर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची थी कि बगल में रखा बैग उचक्कों ने उड़ा दिया। कुछ दूरी आने पर जब उनका ध्यान पर्स पर गया तो होश उड़ गए। रोते हुए घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। विभा त्रिपाठी ने बताया कि वह बहन की लड़की की शादी में सनगद कैंपियगंज जा रही थीं। पर्स में सोने के तीन जेवर, पांच हजार रुपये और मोबाइल रखी थीं। जीआरपी आनंदनगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में जीआरपी एसओ दिनेश चंद चौधरी का कहना है कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें