फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहसिंघा का शिकार कर काट ले गए सींग

Mon, 25 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में हुआ बारहसिंघा का शिकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असंद्रा थाना क्षेत्र मेें  शिकारियों ने एक बारहसिंघा का शिकार करने के बाद उसके सींग काट लिए। हालांकि कुछ दूर पर सींगों को ग्रामीणों ने बरामद किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बारहसिंघा के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन


असंद्रा थानाक्षेत्र में गोमती नदी के किनारे बसे भेड़िया गांव के बाहर दोपहर ग्रामीणोें ने बारहसिंघा का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को दी।

ग्रामीणों ने बताया कि शिकारियोें ने बारहसिंघा का शिकार करने के बाद उसके सींग काट लिए थे हालांकि सींग गांव से कुछ दूर पर नदी के किनारे बरामद हुए हैं। जिसके बाद पहुंचे वन कर्मियों बारहसिंघा के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष असंद्रा अरूण द्विवेदी का कहना है कि उन्हेें मामले की जानकारी मिली थी जिसके बाद वन विभाग को बताया गया था कहा आगे की कार्रवाई वन विभाग द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें