फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से सिर पर वार कर की गई युवक की हत्या

Sun, 13 May 2018 12:31 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ईंट से सिर पर वार कर की गई युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परतावल(महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के पश्चिम सैफन नाले के बगल में शनिवार की सुबह सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे अहिरौली गांव के ही मुंद्रिका सहानी (32) का शव पड़ा हुआ मिला। तेज वार से सिर पर गहरे चोट के निशान थे। ईट से वार कर उसकी हत्या कर शव फेंक दिए जाने की आशंका जताई गई। शव के पास एक पत्र भी मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुंद्रिका के खिलाफ श्यामदउेरवा और चिलुआताल थाने में चोरी का मुकदमा भी दर्ज है।  
विज्ञापन


अहिरौली गांव के रहने वाले मुंद्रिका का शव शनिवार की सुबह पीपल के पेड़ के नीचे मिला। गांव के लोगों ने उसके घर वालों को जानकारी देने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। उसके सिर में गहरे जख्म मिले। शव के पास के पत्र मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।आशंका जताई जा रही है कि मुंद्रिका की हत्या उसके साथियों ने रंजिश में की होगी। हालांकि चोरी के एक मामले में मुंद्रिका के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। यह आशंका जताई जा रही है कि उसके संबंध चोरी की घटना में शामिल लोगों से रहे होंगे। मृतक परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है।  घटना की जानकारी होने पर एएसपी आशुतोष शुक्ला, सीओ सदर एमपी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके सात ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई।   थानाध्यक्ष रामपाल यादव ने बताया कि मुंद्रिका सहानी की पत्नी मंजू की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच की जा रही है। उनका कहना था कि हत्या में शामिल लोग पुलिस को गुमराह करने के लिए सुसाइड नोट लिख कर छोड़ गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें