फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली करंसी के साथ पांच नेपाली नागरिक दबोचे गए

Tue, 12 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
आरोपियों से बरादम जाली नोट। - फोटो : जगन्नाथ
विज्ञापन
नौतनवा  पुलिस ने सोमवार दोपहर जायसवाल मोहल्ले में जाली भारतीय नोट से खरीदारी कर रहे पांच नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 12 हजार जाली भारतीय मुद्रा मिली है। पुलिस नेपाली नागरिकों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

खबर के मुताबिक नेपाल के चितवन जिले से एक बस से 11 महिलाओं सहित 28 तीर्थ यात्रियों का दल एक सप्ताह पहले भारत के मथुरा, वृन्दावन, आगरा, अयोध्या घूमते हुए वापस नेपाल जाने के लिए नौतनवा पहुंचा। जिसमें से कुछ यात्री बस से उतरकर जायसवाल मोहल्ले में कपड़े व अन्य सामान की खरीदारी करने लगे। सामान लेने के बाद जब इन लोगों ने एक-एक हजार के नोट दिए तो दुकानदारों को जाली नोट का शक हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम के साथ पहुंचे एसओ रामायण यादव व चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी ने यात्रियों की तलाशी ली तो एक-एक हजार के बारह जाली नोट बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह लोग नेपाल के सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। नोट चितवन में चौधरी नामक व्यक्ति ने दिए। उन्हें पता नहीं था कि यह नोट जाली हैं। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान चितवन के चित्रवन नगर पालिका निवासी शिव पंडित, जिवाखर ढकाल, कृष्णचन्द सापकोटा, अंबिका घिमिरे व अचत घिमिरे हैं।एसओ रामायण यादव ने बताया कि जाली नोट के साथ पांच नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार कर जांच हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें