फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में फायरिंग हुई

Tue, 15 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
नगर के राजीव नगर में जमीन विवाद में फायरिंग हुई - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
महराजगंज के राजीव नगर में सोमवार दोपहर जमीन विवाद में हवाई फायरिंग हुई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सदर क्षेत्र के राजीव नगर में सदर विधायक के घर के बगल में साढ़े उन्नीस डिस्मिल जमीन लगभग 20 वर्ष पहले पार्वती देवी व कांती देवी के नाम से खरीदी गई थी।
विज्ञापन


दूसरा पक्ष रुद्र प्रकाश ने बताया कि पार्वती देवी के पति रामबाबू सिंह आधी जमीन पर मकान तो बनवा लिए मगर मकान के बाद बाउंड्री चलवाते समय आधे हिस्से की पूरी जमीन लेते हुए बाउंड्री चला दी। सोमवार को जब रूद्र प्रकाश जमीन पर निर्माण के लिए पहुंचे तो खरीदी गई जमीन के आधा हिस्सा शंभू नाथ सिंह के बाउंड्री के अंदर होने पर नींव की खुदाई शुरू करा दिए। शंभूनाथ सिंह लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। मजदूर और मिस्त्री बवाल की आशंका में भाग गए।

पुलिस की पूछ ताछ में शंभूनाथ सिंह ने बताया कि जमीन कब्जा नहीं किया गया है। सपा जिलाध्यक्ष यमुना यादव के इशारे में कुछ दंबग किस्म के लोग घर के अंदर घुस आये थे। परिवार का जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग की। पुलिस ने बताया कि अभी एक पक्ष से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें